देशराजनैतिकहरियाणा

फर्रुखनगर को उप मंडल की सौगात देकर बढ़ाया मान : नीरु शर्मा

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने फर्रुखनगर इलाके की जनता की मांग और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता के आग्रह पर हैरीटेज सिटी फर्रुखनगर को उप मंडल की सौगात देकर पिछडे इलाके को विकास की मुख्यधारा से जोडने का कार्य किया है। इलाके की जनता उनकी सदा आभारी रहेगी।
यह बात फर्रुखनगर विकास मंच की चेयरपर्शन एवं पूर्व नगर पार्षद नीरु शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर जैसे पिछडे इलाके को उप मंडल का दर्जा मिलना ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक मिलने के समान है। उप मंडल का दर्जा इलाके के पिछडेपन को तो दूर करेगा ही साथ युवाओं के लिए भी रोजगार के दरवाजे भी खुल गये है। अब वह दिन दूर नहीं जब फर्रुखनगर इलाके के 46 गांवों , 500 से अधिक ढाणियों, फर्रुखनगर शहर की जनता को कोर्ट, गाडियों के रजीस्ट्रेशन, ड्राईविंग लाईसेंस, ब्लड बैंक, वोटर कार्ड, पैशंन बनवाने आदि उप मंडल स्तरीय कार्यो के लिए पटौदी के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। अब एक ही छत के नीचे उन्हे यह सभी सुविधाएं मिलने लगेगी।
उन्होंने फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मुहिम में जुडे सभी गांवों के ग्रामीणों, लम्बरदारों, सरपंचों, अधिवक्ताओं, पंचायत समिति , समाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं द्वारा दिए गए योगदान का भी आभार जताया और कहा कि भविष्य में भी इलाके की करीब ढाई लाख की जनसंख्या में ग्रामीण एकजुटता का परिचय देते रहे तो यहां सभी जरुरत सम्बंधित सुविधाएं मुहिया होंगी। एकता में काफी बल होता है। सरकार ने इलाके की जनता की जनता की एकता और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के महत्वपूर्ण सहयोग से खुश होकर ऐतिहासिक तौफा दिया है। जिसका फर्रुखनगर इलाका लम्बे समय से इंतजार कर रहा था। सभी इलाकावासी इस बार इस बात से खुश है कि जिस उमंग के साथ उन्होंने सांसद, विधायक, जिला पार्षद, सरपंच, पार्षद आदि को वोट दिए थे वह उनकी कसौटी पर खरे उतरे है।