राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने शुरू की निशुल्क रसोई सेवा !

गुरुग्राम : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल व पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पदाधिकारियेां व कार्यकर्ताओं के साथ स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी द्वारा राजीव गांधी सेवा रसोई के नाम से मुफ्त भोजन का कार्य शुरू किया गया जोकि रोजाना भोजन के पैकेट्स बनाकर कोरोना पीडितों, मरीजों और उनके परिजनों के लिए भेजने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा पूरे गुरुग्राम में फ्री सेनिटाइजर की गाडी कांग्रेस पार्टी की तरफ से शुरू की गई है।
इस मौके पर बोलते हुए विवेक बंसल ने कहा कि स्व राजीव गांधी का सपना समाज के हर वर्ग में खुशहाली लाना था। उन्होंने भारत को तकनीकी तौर पर आत्मनिर्भर बनाने और समृद्ध करने के लिए मजबूती प्रदान करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने युवाओं को देश के निर्माण में भागीदार बनाने के लिए मतदान का अधिकार 18 वर्ष की उम्र में दिलवाया। स्व. राजीव गांधी ने कहा था कि हिंसा के मुकाबले अहिंसा के लिए ज्यादा साहस की जरूरत होती है। उन्होंने कहा था कि ऐसी शिक्षा होनी चाहिए, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व के साथ.साथ उसका बोद्धिक विकास हो।
पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि स्व राजीव गांधी का देश को 21वीं सदी में तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के शिखर पर पर ले जाने का मकसद था। कंप्यूटर क्रांति उनकी सोच का ही परिणाम है, जो आज कम्प्यूटर गांव-गांव तक पहुंच गया है। उन्होंनेे कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत देश के लिया अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिनकी शाहदत को समस्त भारत देश नमन करता है। उन्होंने पंचायती राज को कायम करने के लिए भरसक प्रयास किये, जिसका उदहारण हमें आज पंचायतों में देखने को मिलता हैं । महिलाओं की पंचायत में भागीदारी भी उन्ही की देन हैं। श्री यादव ने कहा कि कोरोना महामारी ने सरकार की पोल खोल दी है। मुख्यमंत्री द्वारा गुडगांव में अस्थाई अस्पताल दो दिन बाद ही पानी में डूब गया। वेंटिलेर व ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं। उध गंगा जी में शवों का बहाया जा रहा है। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि आगे आने वाली लहर के लिए सरकार को अभी से तैयारी कर देनी चाहिए।
इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन पंकज डाबर, सुधीर चौधरी, रोहताश बेदी, सेवा दल के प्रदेश महासचिव इंद्र सिंह सैनी, भीम सिंह यादव, भीम सिंह काटरपुरी, वर्धन यादव, कुलदीप गुर्जर, राजेश यादव बादशाहपुर, प्रदीप जैलदार, लाल सिंह यादव, प्रवीण यादव, जगमोहन सरंपच, कार्यालय प्रभारी अशोक भास्कर, अशोक टांक, हरपाल सिंह तंवर, अमित शर्मा, अमित कोच्चर, शुभम शर्मा, हरीश सैनी, निर्मल यादव, सुमन सहरावत, रेखा यादव इत्यादि मौजूद रहे।