एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया हलका पटौदी टीम ने किया 500 से ज्यादा मास्क वितरण !
पटौदी (नरेश शर्मा) : समाज सेवा मे सदैव तत्पर रही एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने कोरोना की दूसरी लहर के चलते हुए एक बार फिर मानवता की मिसाल पैदा की ओर से जाटोली मंडी के हर चौक चौराहे एवं झुग्गी झोपड़ी पर पुलिस प्रशासन की मदद से मास्क वितरित किए और लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक किया |
इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य प्रभारी मास्टर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि समाजसेवा कभी भी किसी भी वक्त की जा सकती है और ये समय तो बहुत ही ज्यादा संकट का है हमे एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए और जो लोग इस मुसीबत के समय मे कालाबाजारी कर मुनाफा कमाने कि सोचते है उन्हे सख्त सजा मिलनी चाहिए |उन्होने कहा की इस संकट की घड़ी मे हमे सबसे जरूरी है कि हम मानसिक रूप से मजबूत रहे और कोरोना का मुकाबला डट कर करे एवं जो लोग दहशत फैला रहे है उनके खिलाफ उचित करवाई हो | इस मौके पर उनके साथ करतार सिंह नैनवा ,राजेश शर्मा ,गौरव सिंह ,चिराग गोयल ,संदीप चौहान ,विश्वजीत चौहान एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन रहा |
