कोरोना इफ़ेक्ट : मेहंदीपुर बालाजी मंदिर अगले 15 दिन के लिए बंद !
जयपुर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के पालन में प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर आगामी 15 दिन श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। यहां शुक्रवार सुबह पट बंद रखते हुए मंदिर के पंडितों ने मंगला आरती की।
मंगला के दौरान मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने बाहर से ही स्तुति करते हुए अपने आराध्य बालाजी महाराज का स्मरण किया। मंदिर ट्रस्ट ने पट बंद होने की सूचना भी चस्पा की है, जिससे कि बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को असुविधा नहीं हो। लगातार यह दूसरा साल होगा, जब यहां के सबसे बड़े पर्व रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव पर पट बंद रहने के कारण भक्त अपने भगवान का दर्शन नहीं कर सकेंगे।
