क्राइमहरियाणा

बुजुर्ग महिला पर सांड ने बोला हमला, ले ली जान !

नारनौल : जिले के ढाणी किरारोद में एक बुजुर्ग महिला को सांड से उठाकर पटक दिया। घायल महिला की मौत हो गई। घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। गांव के पूर्व सरपंच अशीष कुमार ने बताया कि दो दिन पहले अनची देवी (90) सुबह घर से बाहर गई थीं।
जब वह वापस घर लौट रही थीं तो सांड ने उठाकर पटक दिया। इसके बाद सांड मौके पर ही महिला के पास खड़ा रहा। करीब पांच मिनट के बाद परिजन घर से बाहर निकले और महिला को संभाला। उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया और उपचार कराया। लेकिन, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घर में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग की जांच की तो सांड के पटकने की बात सामने आई।