दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल पर हमला, 2 महिलाओं सहित 8 लोग गिरफ्तार !
दिल्ली : राजधानी के ख्याला इलाके में बुधवार सुबह एक झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी से आरोपियों ने बहस करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते यह बहस झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ जमकर मारपीट की। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की शिकायत मिलते ही ख्याला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पहले पुलिसकर्मी को बचाया और फिर उसके बयान पर दो महिलाओं सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिसकर्मी के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वारयल हो गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेखा देवी, बिनीता, मोहन झा, विकाश झा, पप्पू झा, मनीष झा, आकाश कुमार झा और धनेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। डीसीपी उर्विजा गोयल ने बताया कि 13-14 अप्रैल की देर रात पुलिस को ख्याला में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। हेड कॉन्स्टेबल रामचन्द्र मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला। इसके बाद वह वापस थाने आ गए। बुधवार सुबह करीब 8 बजे रात को हुए झगड़े की शिकायत लेकर एक महिला थाने पहुंची, जिसने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग लगातार उनके साथ झगड़ा कर रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं। ऐसे में हेड कॉन्स्टेबल रामचन्द्र और एसआई छोटे लाल शिकायतकर्ता के साथ ख्याला के आरजेड ब्लॉक पहुंचे।
