नगरपालिका फर्रुखनगर के उप वाईस चेयरमैन का निधन !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : नगरपालिका फर्रुखनगर के उप वाईस चेयरमैन एवं प्रजापति महा सभा के सदस्य 58 वर्षीय मेहर चंद ठेकेदार का मंगलवार रात्रि करीब साढे आठ बजे ह्दयगति रुकने से देहांत हो गया। बुधवार को फर्रुखनगर के मुक्तिधाम आश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शव यात्रा में इलाके के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से दुआ मांगी। मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र दीपक प्रजापति ने दी।
इस मौके पर प्रजापति कुम्भकार संघ के चेयरमैन विनोद डिघलिया, उप प्रधान सूरत सिंह मुंडाखेडा, देवकरण प्रजापति, सचिन, राकेश, होशियार सिंह, तेजभान सुबेदार, गोपीचंद, मुक्त्यार सिंह, रामनिवास, पूर्व सैनिक हरदेव सिंह प्रजापति, रामनिवास, हरकेश, सुखपाल, राजेंद्र सिंह, सुंदर लाल आदि बताया कि मेहर चंद ठेकेदार नगरपालिका फर्रुखनगर के वार्ड नंबर 1 से लगातार दो बार पार्षद चुने गए और पालिका के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। उन्होंने वार्ड, शहर, समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए। जो युवाओं के लिए प्ररेणा स्त्रोत थे। उन्होंने बताया कि इन दिनों व राजनीति से दूर होकर ठेकेदारी का कार्य कर रहे थे। उन्होंने अपने अल्प राजनीतिक कैरियर में गरीबों को उनके हक हकूक दिलाने में अहम किदार निभाया।