नहीं रहे राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी मदन लाल ग्रोवर !
गुरुग्राम : गुरुग्राम के राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी मदनलाल ग्रोवर का आज दोपहर स्वर्गवास हो गया, पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। आज दोपहर को पारस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार आज 13 अप्रैल, मंगलवार को शाम 5 बजे ‘राम बाग़’, मदनपुरी में होगा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक निवास 813/14, प्रताप नगर में लाया जा रहा है।
श्री ग्रोवर के बेटे साहिल ग्रोवर और मोहित मदनलाल ग्रोवर ने सोशल मीडिया के जरिये ये दुखद जानकारी साँझा की है |