अंबाला में अस्पताल संचालक ने नशीली चाय पिला महिला को बनाया हवस का शिकार !

अंबाला : शहर के एक अस्पताल में ओवरटाइम की आड़ में अस्पताल संचालक ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद अस्पताल संचालक महिला काे अलग-अलग होटलों में लेकर जाता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। यहां तक महिला को वीडियो वायरल करने का डर दिखा डाक्टरों से भी संबंध बनाए जाने का दबाव बनाया। इसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
विजय नगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। उसकीदो बेटियां हैं। उसका पति प्राइवेट काम करता है। 2019 में एक निजी अस्पताल बना था। उसके पति ने इस अस्पताल में कैंटीन खोलने के बारे में पता किया। अस्पताल का खुद को मालिक बताने वाले युवक ने कैंटीन के लिए हामी भर दी और जुलाई 2019 में कैंटीन शुरू कर दी गई। कैंटीन पर कभी वह और कभी उसका पति बैठने लगे। नया अस्पताल होने के कारण कैंटीन नहीं चल सकी। इसी दौरान अस्पताल के मालिक ने रिसेप्शन समेत अन्य काम की नौकरी का ऑफर दिया। इसकी एवज में 6 से 7 हजार रुपये वेतन देने की बात की। इसके साथ ही अस्पताल में टिफिन सर्विस शुरू कर दी।
पीड़िता ने बताया कि कभी-कभी अस्पताल में रात को मरीज रहते थे, इस कारण उसे भी रात को रोक लिया जाता था। ओवरटाइम देने की बात कही जाती थी। नवंबर में उसे रात को रोक लिया गया। आरोपी ने चाय पीने के बहाने उसे अपने कमरे में बुला लिया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसी का आरोपित अस्पताल मालिक ने फायदा उठाया और दुराचार किया। उसने छूटने का भी प्रयास किया। परंतु आरोपित ने उसे मोबाइल में वीडियो का डर दिखाया।