मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
पटौदी (घनश्याम) : कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर में दिन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर दूसरे जिलों से प्रशिक्षण लेने वालों के लोगों के लिए भी र्वुचल प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में 25 लोगों ने मधुमक्खी पालन की जानकारी हांसिल की। कृषि विज्ञानिकों का दावा है कि अगर मधुमक्खी पालन को व्यवस्याय के रूप में अपनाया जाए तो किसानों को भारी फायदा होगा।
काॅर्डिनेटर डाक्टर भरत सिंह के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि तकनीकी अनुप्रयोग संस्थान जोधपुर तथा राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड द्वारा वित घोषित परियोजना के तहत किया गया था।
कार्यक्रम ऐसे बेरोजगार युवकों ने भी भाग लिया जिनके पास भूमि नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान मधुमख्खियों को मानव जीवन योग्यदान, फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी, मधुमक्खीयों की प्रमुख प्रजातियों का चयन, शहर तैयार करने की विधि, शहद का निस्कासन व प्रसंस्करण, मधुमक्खीयों पालन से संबंधित उपकरणों की जानकारी, शत्रु रोगों से मधुमक्खीयों का बचाव, मौसम के अनुरूप मधुमख्खियों की सुरक्षा बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डाक्टर बलावान सिंह, डा. कुमार नाग, कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर की अध्यक्ष डा. अनामिका शर्मा, डा.एन आर वर्मा, डा. कविता, डा. पूजा व जेएन भाटिया सहित अन्य वैज्ञानिकों ने अपने अपने स्तर पर इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।