देशराजनैतिकहरियाणा

मई के प्रथम पखवाड़े में किसान करेंगे संसद तक कूच : संतोख सिंह

गुरुग्राम : किसान आंदोलन के समर्थन में गुरुग्राम के संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अनिश्चितकालीन धरना चला आ रहा है। वीरवार को 102वें दिन भी मोर्चा का यह धरना जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए धरने पर बैठने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर पिछले 134 दिन से किसान राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार आंदोलनरत किसानों से वार्ता करना ही नहीं चाहती। 300 से अधिक अंादोलनरत किसानों की मौंत भी हो चुकी है, लेकिन सरकार का दिल अभी भी पसीजा नहीं है। उनका कहना है कि गत दिवस आंदोलन के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बाईक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, मजदूर व कर्मचारी, व्यापारी शामिल हुए। किसान आंदोलन को विभिन्न वर्गों का समर्थन मिलता जा रहा है। जब तक इन कानूनों को वापिस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि मई माह के प्रथम पखवाड़े में किसान संसद तक कूच करेंगे, जिसकी तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। धरने पर बैठने वालों में डा. सारिका वर्मा, नवनीज रोज, अनिल पंवार, धर्मवीर परवाल, परमबीर कटारिया, अरुण शर्मा एडवोकेट, ब्रह्मप्रकाश सहरावत, जितेंद्र कौशिक, योगेंद्र ङ्क्षसह, हरी सिंह चौहान, डा. धर्मवीर राठी आदि भी मौजूद रहे।