देशराजनैतिकहरियाणा

जन नायक स्व. चौधरी देवी लाल को किया याद !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : भारत के पूर्व उप प्रधान मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक स्व. चौधरी देवी लाल की पुन्य तिथि के अवसर पर इनेलो पार्टी कार्याकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली।
इस अवसर पर इनेलों किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह धनखड ने चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चौधरी देवी लाल ने सदैव किसान, कमेरो सहित सभी वर्ग के दबे चुकले लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोडने का कार्य किया। उनके हकहकूक को दिलाने के पूरे जीवन काल को समर्पित किया।
उन्होंने देश को आजदी दिलाने में ही नहीं बल्कि देश व प्रदेश में विभिन्न पदों पर रह कर जनहितार्थ कार्य करके एक मिशाल कायम की थी। उन्होंने पूर्व देश में सर्व प्रथम 100 रुपए बुढापा पैंशन लागू की और आज उनके द्वारा बनाये कानून की बदौलत हरियाणा प्रदेश में बुजुर्गो, विधवा, विकलांग पैंशन 2500 रुपए तक पहुंच गई है। चौधरी देवी लाल ने राजयोग से बढ़कर सदैव किसान व कमेरों के हको को ज्यादा महत्व दिया और राजपाठ का त्याग करने में हमेशा अग्रणी रहे।
पार्टी कार्याकताओं को उनके पदचिंहों पर चलकर संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने होंगे। सरकार की कुनितियों और इनेलों पार्टी की जनहितार्थ नितियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभा कर लोगों को जागरुक करे। इस मौके पर राव अभिमन्यु मानेसर, जिला अध्यक्ष किसान सेल मोहन बिलासपुर, पप्ली सरपंच हलका अध्यक्ष पटौदी, धर्मपाल नेहरा, वेद प्रकाश भूडका, दिनेश बिनौला, कुलदीप धनखड, पवन कुमार बोहडा, कालू हुसैनका, महाबीर सिंह बिलासपुर, मटरु पहलवान, गौरव जून आदि मौजूद थे।