देशहरियाणा

लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश चंद यादव की सेवानिवृति पर आयोजित किया भव्य स्वागत समारोह !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : नैशनल डिफैंस एकेडमी खडवासला पूना के लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश चंद यादव की सेवानिवृति पर गांव धानावास में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन करके ग्रामीणों ने ढोल नगाडों के साथ उनका स्वागत किया ।
इस मौके पर अंर्तराष्ट्रीय पहलवान दुलीचंद यादव, बीजेपी नेता अशोक यादव धानावास सरपंच जिले सिंह, राव महेंद्र सिंह आदि ने कहा कि मनुष्य द्वारा जीवन में किए गए नेक कार्य ही उसकी पहचान बन जाते है। लैटीनेंट कर्नल सुरेश चंद यादव ने भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर रहते हुए देश की सेवा की है। और उन्हे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में शेष बचे जीवन में भी वह उसी प्रकार देश व समाज के उत्थान में भागीदारी निभा कर युवाओं को देश सेवा के लिए मार्ग दर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पैक्टर नरेश कुमार, जय किशन शर्मा, राम अवतार यादव, मामन सिंह, भरत सिंह, राजबीर खोला, लालसिंह खोला, राजेश लम्बरदार, योगराज यादव, गंगाराम, महेंद्र सिंह आदि मौजूद।