जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : उप मंडल का दर्जा ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतना होगा !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : उप मंडल की मुहिम को जिंदा रखने के लिए इलाके के लोगों में जूनून बरकरार है। ज्ञापन देने का दौर अभी थमा नहीं है। इलाके के लोगों का कहना है कि उप मंडल की मुराद पूरी होने के बाद ही यह दौर थमेगा और उसके बाद इस मुहिम में योगदान देने वाले सभी ग्रामीणों, नेताओं का सामुहिक मंच का आयोजन करके उनका सम्मान भी किया जाएगा। उप मंडल का दर्जा मिलना इलाके के लिए ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने के समान होगा।
राजेश जांगडा, सुरेश कुमार, प्रदीप यादव, भीम सिंह फौजी, प्रेम चन्द सलुजा, अजय गुप्ता आदि का कहना है कि  पुर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का दौर जारी है। स्थानीय लोगों द्वारा उप मंडल बनाने की मांग अर्से से की जा रही है। इसे लेकर लोगों ने राजनीतिक मंच से दूर होकर अपने स्तर पर ग्रामीण मांग उठा रहे है। जिसके परिणाम स्वरुप सांसद एंव केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने भी जनमानस की आवाज को बुलंद करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को भी पत्राचार किया है। मुख्यमंत्री ने भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिख कर फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने की कार्रवाई का भरोसा दिलाया हुआ है। जिसके चलते प्रदेश, जिला, मंडल , उप मंडल और तहसील स्तर से अधिकारियों द्वारा सम्बंधित विभाग द्वारा मांगी गई रिर्पोट भी तैयार करके भेज दी गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश की राजनीति में ऐतिहसिक इलाका फर्रुखनगर के प्रभाव को देखते हुए माना जाता रहा है कि भाजपा सरकार फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा देने का मन बना चुकी है। इसे देखते हुए लोगों को बीजेपी सरकार से अपनी मांग पूरी होने की उम्मीद बरकरार है।