कॉंग्रेसियों को रोड पर ही करना पडा सत्याग्रह

गुरुग्राम : हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पूरा देश एक जुट हो रहा है। पूरे देश में जगह-जगह धरना प्रदर्शन और रोष प्रकट किए जा रहे हैं। इसी कडी में आज गुडगांव कांग्रेस कमेटी ने भी पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेृतत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के निकट मौन सत्याग्रह करना चाहा, लेकिन प्रशासन की ज्यादती की वजह से उनको अपना सत्याग्रह रोड पर ही करना पडा। कैप्टन अजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस देश में बेटियां सुरक्षित नही हैं। अभी हाथरस की घटना को घटित हुए कुछ ही दिन हुए हैं कि गुडगांव में भी डी एल एफ, सैक्टर 40 सहित तीन रेप के मामले पिछले एक सप्ताह में महिलाओं के साथ हुए हैं। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हम शांति पूर्वक तरीके से मौन सत्याग्रह गांधी जी की प्रतिमा के निकट करना चाहते थे। जिसके लिए हमने एक दिन पहले जिला उपायुक्त कार्यालय में सूचना भी दी थी। लेकिन गुडगांव प्रशासन ने भाजपा के कहने पर हमें गांधी जी की प्रतिमा के पास ही नही जाने दिया। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि इतने बडे शहर में गांधी जी की एक मात्र प्रतिमा है और वो पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मास्क पहनकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर मात्र 2 घंटे का उपवास करना चाहते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। देश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी रोष प्रकट भी नही कर सकता है, ये कितनी बडी विडम्बना है।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी इस दुख की घडी में बेटी के परिवार का दुख सांझा करने जा रहे थे तो यूपी की योगी सरकार ने अपनी निरंकुशता और क्रूरता का परिचय देते हुए उन्हें न केवल जाने से रोका बल्कि धक्का मुक्की भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी और असंवैधानिक क्रूरता के खिलाफ कांग्रेस की लडाई जारी रहेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन्ही सभी मुद्दों को लेकर आगामी 9 अक्टूबर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी जिला उपायुक्त गुडगांव को ज्ञापन भी सौपेगी।
इस मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुनिता सेहरावत, सुनिता वर्मा, सुमन सेहरावत, सुधीर चौधरी, ओबीसी सैल के राष्ट्रीय महासचिव राहुल यादव, इद्र सिंह सैनी, राजेश यादव, युथ कांग्रेस के वर्धन यादव, लाल सिंह यादव, गुडगांव उद्दोग एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण यादव, जगमोहन यादव, पंकज डाबर, अशोक टांक, हरपाल सिंह तंवर, खालिद तावडु, रमेश खंडेवला, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अशोक भास्कर इत्यादि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *