जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : मुहिम को सिरे चढ़ाने में 53 गांव, 500 ढाणियो सहित जनता हुई एकजुट

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने के लिए गांव गांव घर घर से लोग अभियान को तेज करने में जुट गए है। ग्रामीण एक दूसरे को जागरुक करने के लिए घर-घर पहुंच कर अपने इलाके की मांग की मुहिम को मजबूत करने में लगे हुए है। लोगों का कहना है कि उप मंडल अब उनकी जरुरत बन गई। इस मुहिम को सिरे चढ़ाने में सभी 53 गांव, 500 ढाणियो, फर्रुखनगर शहर की जनता एकजुट है।
पदम श्री मुशैदपुर, सुरेंद्र अलीमुद्दीनपुर, राहुल मुशैदपुर, प्रमोद सम्भ्रवाल, सतेंद्र सिंह डूमा, रवि चौधरी फर्रुखनगर आदि का कहना है कि राजनीतिक उपेक्षा का ही परिणाम है कि ऐतिहासिक महत्व वाला फर्रुखनगर खंड वर्षो से अधिकारों की लडाई में पिछड रहा है। जिसके फल स्वरुप उसे जो अधिकार, दर्जा वर्षों पहले मिलना चाहिए था। उसके लिए इलाके के लोग संर्घष करने के लिए मजबूर हो रहे है। उन्होंने बताया कि उप मंडल अब इलाके की जरुरत बन गई है। इस अधिकार को पाने के लिए बच्चे बच्चे में जज्बा भरा हुआ है। उप मंडल बनाने की मांग को लेकर चलाई जा रही मुहिम को सफल बनाने के लिए इलाके के सांसद, विधायक आदि नेता अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा को छोड कर मुहिम की पैरवरी कर रहे है। इलाके के लिए गौरव की बात है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इलाके के नुमाईंदे जनता की जंग में साथ खडे हुए है।