अमृता धवन बनी दिल्ली महिला कांग्रेस का अध्यक्ष

नई दिल्ली : कांग्रेस की युवा महिला नेता अमृता धवन को दिल्ली महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुश्री धवन को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमृता धवन को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सुश्री धवन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वेणुगोपाल कहा कि दिल्ली प्रदेश की निवर्तमान अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी के योगदान की सोनिया गांधी ने सराहना की है। शर्मिष्ठा मुखर्जी को जनवरी 2018 में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *