कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं :ओमप्रकाश धनखड़

गुरुग्राम : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी पूरा मान सम्मान दें। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। ओमप्रकाश धनखड़ रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अभी कई मंडल व कई मोर्चों की कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया है। पार्टी के विभिन्न मोर्चों के मुखिया पार्टी विस्तार के लिए मंडल व जिला स्तर पर जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन करें। सभी पदाधिकारी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दें। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। स्थानीय निकाय चुनाव में रेवाड़ी में पार्टी की जीत से सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गदगद नजर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने रेवाड़ी नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन पूनम यादव व पार्षदों का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में सोनीपत निगम के भाजपा समर्थित पार्षद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हरको बैंक के चेयरमैन अरविद यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी, सोनीपत से मेयर प्रत्याशी ललित बत्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजीव जैन, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, रेवाड़ी के जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यदेव यादव, पूर्व पार्षद बलजीत यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सतीजा, सज्जन पहलवान, विवेक धींगडा, मीडिया सह प्रभारी जितेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी अजीत यादव आदि शामिल रहे।