नए कृषि क़ानूनों को रद्द करने तक आंदोलन जारी रहेगा: राकेश टिकैत

-आँधी-बारिश और तूफ़ान भी नहीं रोक सकते आंदोलन की राह: चौधरी संतोख सिंह
गुरुग्राम : कड़कड़ाती ठंड और लगातार बारिश के बावजूद किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 39वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे। उन्होंने बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। उन्होने धरना पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नए क़ानून नाम के कृषि क़ानून है लेकिन यह पूंजीपतियों के हित के लिए बनाए गए हैं। उन्होने कहा कि जब तक किसानों की माँगे नहीं मानी जाएंगी किसान दिल्ली में ही डटे रहेंगे। उन्होने कहा कि जल्द ही राजस्थान के किसान दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचेंगे। उन्होने संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम से कहा कि राजस्थान के किसान दिल्ली बॉर्डर पर पहुँचें तो संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम उनकी हर संभव सहायता करें। इस पर संयुक्त मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने आश्वासन दिया कि राजस्थान से जितने भी किसान आएंगे उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
धरने पर पहुँचे भारतीय किसान यूनियन के महामंत्री युद्धवीर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार को किसानों की माँगे मान कर तीनों कानूनों को रद्द कर देना चाहिए।
चौधरी संतोख सिंह,गजे सिंह कबलाना,वीरू सरपंच,नवनीत रोज ने संयुक्त बयान में कहा कि 39वें दिन कड़कड़ाती ठंड और लगातार बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में विभिन्न मज़दूर एवं कर्मचारी संगठनों के व्यक्ति किसानों की माँगो के समर्थन में धरने पर बैठे।उन्होंने कहा कि आँधी बारिश और तूफ़ान भी आंदोलन की राह नहीं रोक सकते हैं।उन्होने कहा कि जब तक किसानों की माँगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा।
धरने पर बैठने वालों में कृष्ण सिंह नंबरदार दौलताबाद, सोमवीर सिंह ब्लॉक समिति मेंबर,सत नारायण जाँघू,लखपत जांघू,जयप्रकाश रेहडू,जचेन्द्र धनकड़ झज्जर,अटलवीर कटारिया,अनिल पवार ट्रेड यूनियन काउंसिल,ऊषा सरोहा, अमर सिंह, श्रीराम सरपंच,वज़ीर सिंह मोर,हनुमान सिंह,बलवान सिंह,बलबीर कंबोज,कवर लाल यादव,मेयर प्रजापति, ट्रैक्टरों में बैठकर किसान धरने पर पहुँचे।अमर सिंह, श्रीराम सरपंच,वज़ीर सिंह मोर तथा हनुमान सिंह,राजकुमार राठी,सतबीर सिंह संधु,डॉक्टर धर्मबीर राठी,मनोज शयोरीण,डॉक्टर सारिका वर्मा,जयप्रकाश रेहडू,राजवीर सिंह पंवार,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल तथा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।