राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुँध से सम्भावित दुर्घटना होने वाली एग्जिट व एंट्री पॉइंट पर लगाये रिफ्लेक्टर

गुरुग्राम: रविवार को सरहौल टोल से हीरो हौंडा चौक तक दर्जनों सम्भावित दुर्घटना वाली जगहों निकासी व एंट्री पर रिफ्लेक्टर लगाए ताकि ज्यादा कोहरे की स्थिति में दुर्घटनाऐं होने से बचाव हो सके। सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप जांघू ने बताया कि गुरुग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर कुछ इंट्री व निकासी की ऐसी जगह थी जो ज्यादा कोहरा होने पर दिखाई ना दे, जिसके चलते दुर्घटनाओं का अंदेशा रहता है, इसके लिए दिनभर वे जगह चयन करके बड़ी टेप के रिफ्लेक्टर लगाई, साथ ही ऑटो, टेम्पो, ट्रॉली में भी टेप लगाई, अब यदि कोहरा ज्यादा हुआ तो ये टेप चमक जाएंगी और दुर्घटनाएं नहीं होंगी। जनता की जागरूकता के चलते हमें ऐसी जगहों का पता लग रहा है, जहां दुर्घटना सम्भावित जगह है, जैसे हमें फोन या व्हाट्सअप के माध्यम से जानकारी मिलती है, उस जगह पर तुरन्त रिफ्लेक्टर लगाया जाता है। रिफ्लेक्टर लगाने में शुशील मलिक, अशोक कुमार, लाल बाबू पटेल, राजेश पटेल, अमर यादव, आशीष कुमार, विक्की वर्मा आदि शामिल थे।