जनता मांगे उपमंडल फर्रुखनगर : उप मंडल फर्रुखनगर का गठन वक्त की मांग !

फर्रुखनगर : फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : उप मंडल फर्रुखनगर के गठन से क्षेत्र के विकास ही नहीं बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल जाएंगे। सरकार को फर्रुखनगर क्षेत्र की जनता की भावनाओं को सम्मान देते हुए फर्रुखनगर को उप मंडल बना देना चाहिए। जो वक्त की मांग है। ऐतिहासिक शहर है साथ ही शिक्षा का सबसे बड़ा हब भी बन कर उभरा है।
अधिवक्ता राजेश यादव राजूपुर, बिल्लू चौहान सिवाडी, लम्बरदार एसोशिएसन के अध्यक्ष नरेश लम्बरदार खेडा खुर्रमपुर, दैनिक रेल यात्री संघ के संस्थापक भीम सिंह सारवान, अशोक शर्मा खंडेवला, जयवीर जांगू डूमा आदि कहा है कि फर्रुखनगर क्षेत्र जब से अस्तित्व में आया है तभी से ही राजनीति उपेक्षा का शिकार । जिसके चलते यह इलाका हर क्षेत्र में पिछडा हुआ है। इलाके को तहसील का तो दर्जा है लेकिन उप मंडल का दर्जा मिल जाये तो इलाके का खोया हुआ सम्मान मिल जाएगा। लोगों को दैनिक कार्यो के लिए ही नहीं बल्कि न्याय के लिए भी पटौदी, गुरुग्राम नहीं जाना पडेगा। घर बैठे एक ही छत के नीचे उनके सभी कार्य सरलता से हो जाएगे। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर क्षेत्र में रेल यात्री सेवा भी कोराना काल के कारण बंद पड़ी है। जिससे रेलवे को तो राजस्व की हानि हो ही रही है। साथ में दैनिक रेल यात्रियों, व्यापारियों, किसानों, पशु पालकों को दुग्ध उत्पादन को बेचने के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सरकार की रेल सेवा से भी क्षेत्रवासी वंचित हो रहे है। उन्होंने बताया कि सरकार से इलाके के लोग उप मंडल का दर्जा खैरात में नहीं बल्कि अपना हक मांग रहे है। चुनाव के समय तो सभी पार्टियों के नेता नेता क्षेत्र की जनता को चहुमुखी विकास का सजगबाज दिखा कर वोट ले लेते है। लेकिन जब क्षेत्र के मान सम्मान की बात आती है जो उन्हें कोई सरोकार नहीं होता है। लम्बे समय से क्षेत्रवासी उप मंडल की मांग करते आ रहे है। लेकिन सरकार उनकी मांग को अनदेखी करके क्षेत्रवासियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही है। क्षेत्र के मान सम्मान को लेकर पूरा इलाका एकजुट है। नव वर्ष के आगाज के साथ ही इलाके के प्रबुद्ध लोग सरकार से फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन देंगे। अगर सरकार ने इलाके की मांग पर कोई संज्ञान नहीं लिया तो वह एक आंदौलन की रुप रेखा तैयार करके धरना प्रर्दशन के लिए मजबूर हो सकते है।