गुरुवार को दिल्ली में दर्ज हुई मौसम की सबसे सर्द सुबह !

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई है। दिल्ली के सफदरजंग सेंटर पर आज न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से चार डिग्री से भी ज्यादा कम है। बता दें कि इससे पहले इस मौसम में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री तक भी दर्ज हो चुका है।
बुधवार को भी हड्डियां गला देने वाली ठंड ने परेशान किया। ठंड बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि नए साल से एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।
इसका मुख्य कारण है कि मैदानी इलाकों में शुष्क और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बुधवार को न्यूनतम केसाथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया।