कांग्रेस प्रवक्ता रंजीता मेहता भाजपा में शामिल !

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश में निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीता मेहता से मुलाकात कर उनको भाजपा में शामिल कर लिया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रंजीता मेहता का अब भाजपा में शामिल हो जाना कांग्रेस के लिए बड़े झटके की बात है।
बता दें कि रंजीता मेहता पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद की टिकट न मिलने से कांग्रेस से नाराज चल रही थीं। उन्होंने आज कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थाम लिया।