राहुल गांधी के मार्च को इजाजत नहीं !

नई दिल्ली : कृषि कानूनों पर घमासान जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सड़क पर उतरने वाले हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मार्च करने जा रही है। कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आज यानी 24 दिसंबर को करीब 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दो करोड़ किसानों के हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया जाएगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राहुल गांधी के इस मार्च को इजाजत नहीं दी गई है, जिनके पास परमिशन होगा, वही जाएंगे।
र्च से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘भारत के किसान ऐसी त्रासदी से बचने के लिए कृषि-विरोधी क़ानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में हम सबको देश के अन्नदाता का साथ देना होगा।’
राहुल गांधी के मार्च को दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त डीसीपी दीपक यादव ने कहा कि आज राष्ट्रपति भवन में कांग्रेस के मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, ज्ञापन सौंपने राष्ट्रपति भवन जाने वाले तीन नेताओं को जाने दिया जाएगा।