वाणी यादव ने सीबीएसई 10वीं में लिए 90.08 फीसदी अंक

-डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 की छात्रा है वाणी यादव
गुरुग्राम: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की छात्रा वाणी यादव पुत्री संजय यादव ने 90.08 फीसदी अंक लेकर नाम रोशन किया है। वाणी यादव डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 की छात्रा है।
वाणी यादव ने 10वीं कक्षा में तीन टॉप विषयों एआई में 97 प्रतिशत, अंग्रेजी व संस्कृत में 90-90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बचपन से ही पढ़ाई में होनहार वाणी यादव ने हर कक्षा अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण की है। दसवीं कक्षा में वाणी की सफलता से परिवार व जानकारों, रिश्तेदारों ने होनहार बेटी वाणी यादव को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। वाणी का सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का है। उनका कहना है कि परिवार का उन्हें पढ़ाई में पूरा सहयोग मिलता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह पढ़ाई में और अधिक मेहनत से आगे की पढ़ाई में सफलता हासिल करेंगी।