गुरुग्राम में रेप पीड़िता को थाने के गेट पर पीटा !

गुरुग्राम : एक शिकायत के मामले में थाने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता से थाने के गेट पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सदर थाने में रविवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया। सभी को जमानत पर भी छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक मामले में सदर थाने में गई थी। उसके साथ अन्य लोग भी थे। वह थाने के गेट पर बात कर रही थी। तभी तैश में आकर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगडे का बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने कहा कि आज तो बच गई है। अलगी बार नहीं छोड़गें। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। पीड़ित अपनी किसी जानकार की शिकायत के लिए थाने में आई थी। थाने के गेट में पर झगड़ा हो गया था।