यमुना एक्सप्रेस-वे पर डंपर और बस की टक्कर, 17 लोग घायल

नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गया। इस घटना में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के नोएडा से जेवर की तरफ जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।
घायलों के नाम श्याम, दीनानाथ, विक्की, आकाश, राजकुमारी, योगेश, अनिल, कैलाश, लक्ष्मीकांत, राजू, धर्मेंद्र, रामपाल, मोहन, ललिता, सागर, राजकुमारी मुंशी आदि हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *