हरियाणा में तीन एचसीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों को उनकी वर्तमान जिम्मेवारियों के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
भिवानी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) महेश कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, भिवानी के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। सिरसा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जयवीर यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिरसा के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।
जींद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राजेश कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जींद के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *