क्राइमहरियाणा

दर्दनाक हादसा : बस और कार की टक्कर में भाई-बहन सहित तीन मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : गांव कालियावास चौक पर ईको कार को एक तेज रफ्तार सवारियों से भरी बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में इको सवार मेडिकल कॉलेज बुढेडा के 7 छात्रों को गंभीर चोट आई जिनमे एक भाई बहन ने तो मौके पर ही दम तोड दिया। चालक राजेश को भी चोंटे आई। बस चालक मौके का लाभ उठा कर फरार हो गया। गनीमत ये रही कि बस में सवार सभी सवारी सुरक्षित मिली। तेज टक्कर के कारण कुछ सवारियों को मामली खरोंच आई। स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को स्थानीय बुढेडा अस्पताल में भर्ती करया। जो सभी उपचाराधीन बताये जा रहे है। पुलिस ने इको चालक के बयान पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस को दिए बयान में राजेश राठी पुत्र रामेश्वर निवासी माजरी जिला झज्जर ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे रोज की भांति अपनी मारूति इको गाडी को लेकर गुरुग्राम लिए चला जो उसने एसजीटी बुढेडा मैडिकल कॉलेज बूढेडा में पड़ने वाले छात्रों को गाडी में बैठा लिया। जब उनकी गाडी कालियावास चौक के पास पहुंची तो तेल लेने के लिए दूसरी साइड में पैट्रोल पम्प पर जाने लगा तो गुरुग्राम से हरियाणा रोडवेज पलवल डिप्पों की एक बस का चालक तेज रफ्जार से बस को भगा कर लाया और ईको गाडी में सिधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाडी में बैठे अंजु पुत्री गुलाब सिंह निवासी गाजनी जिला झज्जर, मुस्कान पुत्री जयदीप निवासी बहादूरगढ़, विनायक पुत्र अनिल कुमार गांव लुक्शर जिला झज्जर, प्रसांत पुत्र जसवंत निवासी लुक्कसर, अक्षय पुत्र जितेंद्र निवासी लुक्सर जिला झज्जर, वर्षा पुत्री जसवंत निवासी लुक्कसर को गहरी चोटे आई। घायलों को बुढेडा अस्पताल में स्थानीय लोगों की मदद से भर्ती करवा दिया गया। चालक बस को छोड कर मौके से फरार हो गया। वर्षा पुत्री जसवंत व अक्षय पुत्र जसवंत की दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई तथा बाद में घायल प्रशांत ने भी दम तोड़ दिया| जांच अधिकारी जोगेन्दर सिंह ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *