दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड का असर साफ नजर आने लगा है। जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है, राजधानी व आसपास के इलाके कोहरे की घनी चादर ओढ़ रहे हैं। बढ़ती ठंड का कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी को बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह भी दिल्ली एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा रहा।
सुबह सवेरे कोहरा इतना गहरा था कि दृश्यता शून्य के बराबर हो गई थी। इससे यातायात तो प्रभावित रहा ही, साथ ही मॉर्निंग वॉक या जॉगिंग के लिए निकले लोगों को भी परेशानी हुई।
सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर में इसी तरह घना कोहरा छाया हुआ था। अब तक लोग प्रदूषण की मार झेल रहे थे अब कोहरे ने नई परेशानी शुरू कर दी है। राजधानी के आसपास के इलाकों में भी सुबह केसमय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता स्तर कम होने के कारण विमानों की आवाजाही और वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा।सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने व न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने  की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *