नील गाय के बच्चे को कुत्तों ने किया लहूलुहान, फरिश्ता बन मुकेश देसवाल ने बचाई जान !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : खंड के गांव डाबोदा के समीप पटाखे की फैक्ट्री के साथ वन क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक नील गाय के बच्चे का बुरी तरह से जख्मी कर दिया । उसी दौरान सड़क से गुजर रहे जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग फर्रुखनगर में सेवारत कर्मचारी मुकेश देशवाल ने कुत्तों के झुंड से नील गाय के बच्चे का छुडवाया। तब तक वह काफी जख्मी हो चुका था। पुलिस की सहायता से मुकेश देशवाल ने घायल नील गाय के बच्चे को गढ़ी हरसरु की ढाणी गोपालपुर स्थित उपचार केंद्र में भर्ती करवा कर जीवन दान दिया।
मुकेश देशवाल ने बताया कि वह पटौदी से अपने घर फर्रुखनगर बाइक से वाया डाबोदा रोड आ रहा था। जैसे ही वह पटाखा गौदाम के समींप पहुंचा तो वन क्षेत्र से नील गाय के चिंघाडने की तेज आवाज आ रही थी। उसने बाइक रोकी तो देखा कि 10-12 कुत्तों का झुंड एक छोटे नील गाय के बच्चे का घेराव करके घसीट कर ले जा रहे थे। वह उसका शिकार करने वाले थे। नील गाय के बच्चों को बचाने के लिए उसने तुरंत ईंट पत्थर फैंक पर कुत्तों के समूह को भगाया और लकड़ी लेकर घायल नील गाय के बच्चे के पास पहुंचा तो कुत्तों ने उसका अगला पैर बुरी तरह से नौंच लिया था। जिसके कारण वह चल नहीं पा रहा था। घायल नील गाय के बच्चे को उपचार दिलाने के लिए पुलिस कंट्रोल रुम में फोन किया और थाना फर्रुखनगर के सहायक उप निरीक्षक बलजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन की व्यवस्था करवा कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मुकेश देशवाल ने बताया कि यह तो प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह संकट की घडी में प्राणियों की रक्षा के लिए हमेशा तत्तपर रहे। वह मानव उत्थान सेवा समिति फर्रुखनगर के मामूली कार्यकर्ता भी है। सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्ररेणा से वह यह सब कर पा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *