इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने गृह मंत्री विज सेे की किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग !

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार में भाजपा की साझीदार जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जजपा ने समय रहते तो किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति खास रुचि नहीं दिखाई, लेकिन प्रदेश में विरोध के स्वर बुलंद हो जाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और उनके छोटे बेटे इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मोर्चा संभाला है। दिग्विजय चौटाला अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंंह के साथ शुक्रवार को गृह मंत्री अनिल विज सेे मिले और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
दिग्विजय चौटाला ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज से मिलने का दावा किया था। दिग्विजय चौटाला ने आज फिर दोहराया कि किसानों के हित उनकी पार्टी के लिए सर्वोपरि हैं, इसलिए उन पर दर्ज मुकदमों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दिग्विजय चौटाला ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनका समाधान करे। अजय चौटाला भी कह चुके हैं कि यदि केंद्र किसानों को एमएसपी का भरोसा दिलाए तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *