दिल्ली में दो कांट्रेक्ट किलर गिरफ्तार !

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो कांट्रेक्ट किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान बलजीत नगर निवासी हनी और मेरठ के रहने वाले पंकज के रूप में हुई है। उनके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस सहित वारदात में प्रयुक्त दोपहिया बरामद किया गया है। आरोपितों पर हजरत निजामुद्दीन थाने में हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज है।
क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जंगपुरा इलाके में 13 नवंबर को ऑटो पा‌र्ट्स विक्रेता जोगेंद्र सिंह को दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। पीठ में गोली लगने के कारण उनकी जान बच गई थी। बाद में पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि उनका चाचा कविंदर के साथ संपत्ति विवाद चल रहा है। विवाद के कारण चाचा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। चाचा के भेजे दो कांट्रेक्ट किलर आए थे और उन्होंने संपत्ति मामले में उनके दावे को वापस लेने की धमकी दी। जब जोगेंद्र ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी और दोपहिया वाहन से फरार हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता राजू को तो गिरफ्तार कर लिया था। जबकि हमला में शामिल बदमाश फरार चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *