संपत्ति से बेदखल करने पर पोते ने मौत के घाट उतारे दादा-दादी, गिरफ्तार

पानीपत: साढौरा के बकाला गांव में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त बेलदार 72 वर्षीय रोशनलाल व पत्नी 50 वर्षीय परमजीत की हत्या को उसके नाबालिग पोते ने ही अंजाम दिया। रोशनलाल ने परिवार को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। वह अपने बेटे व पोते को भी मकान से बाहर निकालने की धमकी दे रहा था। जिस वजह से उसके परिवार के लोग परेशान थे।
मंगलवार को नाबालिग पोते घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान रोशनलाल उसे गालियां देने लगा और मकान छोड़ने की धमकी देने लगा। जिससे उसे घर में पड़ी पलकटी उठाई और अपने बाबा के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को देखकर परमजीत ने शोर मचाया, तो किशोर ने उस पर भी वार किया। गर्दन पर पहले ही वार से वह नीचे गिर पड़ी। जिससे उसने भी दम तोड़ दिया। डर के मारे किशोर छत पर जाकर छिप गया। इस बारे में उसने अपने पिता व भाई को भी नहीं बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को रोशनलाल व परमजीत के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में मृतक के भाई राम सिंह की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया। राम सिंह ने बताया कि उसका भाई परिवार से अलग ही रहता था। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने परमजीत से शादी की और उसके साथ अलग ही रहने लगा। परिवार से वह मतलब नहीं रखता था। कई बार संपत्ति को लेकर उसका बेटों के साथ विवाद हो चुका था। अब उसे बेटे को भी बेदखल कर दिया था। उन्हें मकान से निकलने की भी धमकी दे रहा था।
रोशन लाल ने जीते जी अपने पोतों व बेटों की कोई सुध नहीं ली। उन्हें संपत्ति तक में कोई हिस्सा नहीं दिया। तंगहाली में उसका बेटा रामपाल व पोते दिन काट रहे थे, जबकि रोशन लाल के पास सेवानिवृत्ति का पैसा और जमीन भी थी। जिसमें से वह बेटे को कुछ नहीं देता था। खुद की करियाना दुकान कर रखी थी। उसका बेटा मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। बुधवार को जब उनका शव गांव में पहुंचा, तो एक ही चिता पर दोनों के शवों को लिटाया गया। जिन पौतों को वह जीते जी पसंद तक नहीं करता था। उन्होंने ही मुखाग्नि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *