केन्द्र सरकार के खिलाफ मजदूर व कर्मचारी लामबंद है : भारतीय मजदूर संघ

गुरुग्राम : भारतीय मजदूर संघ के आहवान पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में सभी जिला उपायुक्तों के माध्यम से केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकारों को भेजकर अपना रोष देशभर के भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया। आज दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को भारतीय मजदूर संघ गुरूग्राम से सम्बन्धित सभी युनियनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में राजीव चौक पर  इक्टठा होकर पैदल मार्च निकाल कर जिला सचिवालय पर जोरदार प्रर्दशन किया और अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौपा। प्रर्दशन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बी.के.हुडडा ने की। प्रर्दशन में बतौर मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री विरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को सम्बोेधित करते हुए विरेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज जिस प्रकार से केन्द्र सरकार श्रम कानूनों को खत्म करके मजदूर व कर्मचारी वर्ग की अनदेखी कर रही है, आने वाले समय में सरकार को इस बात का खामियाजा उठाना पड़ेगा।आज देश भर के कर्मचारी व मजदूर वर्ग सरकार के खिलाफ लामबन्द हो चुके है। विरेन्द्र शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार जो चार लेबर कोड लाई है, उससे तो पत्रकार बन्दुओं के बेज बोर्ड का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से केन्द्र सरकार जनहितेषी होने का नाटक कर रही है, उसकी पोल तो हरियाणा सरकार खुद खोल रही है। केन्द्र सरकार ने करोडों वाहन चालको को राहत देने के नाम पर आदेश जारी किए है कि 1 फरवरी से 31 दिसम्बर 2020 तक सभी वाहनो के कागजात वैध माने जाएंगे, लेकिन केन्द्र सरकार के आदेशो की अवहेलना हरियाणा सरकार स्वयं कर रही है। हरियाणा सरकार का आरटीओ विभाग खुलेआम केन्द्र सरकार के आदेशों को चुनौती देकर पैनेल्टी वसूल कर रहा है। जिससे साफ संदेश जाता है कि केन्द्र सरकार के फैसलो को हरियाणा सरकार नही मानेगी। जिला अध्यक्ष बी.के. हुडडा ने कहा कि केन्द्र सरकार को भारतीय मजदूर संघ की मांगों को मानते हुए लेबर कोडों में संशोधन करने चाहिए व सभी श्रम संगठनों के सुझावों को मानना चाहिए। सरकार केवल उधोगपतियों व पूंजीपतियों के हितो की रक्षा के लिए मजदूर व कर्मचारी वर्ग के साथ अन्याय नही कर सकती है। आज भारतीय मजदूर संघ ने 26 सूत्री मांग पत्र हरियाणा व केन्द्र सरकार को सौपा है। अगर आने वाले समय में इन मांगों का समाधान नही किया गया तो भारतीय मजदूर संघ का एक एक कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ बड़ा आन्दोलन छेड़ने में कोई देर नही करेगा। हरियाणा ऑटो ंचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से ऑटों चालकों का शोषण किया जा रहा है, उससे लगता है सरकार प्रजातंत्र को राजतंत्र समझकर काम कर रही है। हेमंत शर्मा ने कहा कि हरियाणा में अऑटों चालको की संख्या करीबन 165476 के आसपास है, और अगर इतने लोग एक साथ सरकार के खिलाफ प्रर्दशन में उतर आए तो सरकार को अपनी कुर्सी बचाने के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी। और जिस प्रकार से गुरूग्राम में अवैध वसूली करने वाले लोगों की हिम्मत बढ़ रही है, उससे लगता है कि शहर जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है। इस अवसर पर हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष समय सिंह, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ शक्ति, हुडडा कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव यादव, सुरेश मलिक, सुबे सिंह यादव, भवन एवं सन्निर्माण कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष जयदेव कोठडा, श्रमिक संघ के जिला प्रधान नवीन शर्मा, शिक्षा विभाग कर्मचारी युनियन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार व जिला मंत्री महेश कुमार, दवा प्रतिनिधी संघ के रमन सिंह, ऑटों युनियन के प्रदेश मंत्री जयभारत, महाबीर सिंह, हुकम सिंह, बस स्टैण्ड के प्रधान राहुल ठाकुर, रामेश्वर दयाल, दीपक पौदार, सुचित कुमार, संजय शर्मा, पवन कुमार, ग्रामीण सफाई कर्मचार संघ के जिला प्रधान जुगन सिंह, नगर निगम कर्मचारी युनियन के अजय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी दीपचन्द निमरानिया सहित सभी युनियनों के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *