सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में विदेशी मेहमानो ने जमाया डेरा

गुरुग्राम : सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में प्रवासी और विदेशी पक्षियों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। इस बार पक्षियों को बर्ड सेंचुरी का वातावरण काफी रास भी आ रहा है। अभी तक बर्ड सेंचुरी में 15 हजार से ज्यादा पक्षी आ चुके हैं। इनमें से कुछ पक्षी ऐसे भी हैं, जो काफी साल बाद गुरुग्राम में आए हैं। कोविड के कारण अभी तक बर्ड सेंचुरी को लोगों के लिए नहीं खोला गया है। इससे यहां पर आए पक्षी परेशान भी नहीं हो रहे हैं।
वन्य जीव सरंक्षक ने बताया कि इस साल प्रवासी और विदेशी पक्षियों को सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी का मौसम काफी रास आ रहा है। यहां आठ साल बाद पैसिपिक गोल्डन प्लोवर पक्षी पहुंचे हैं। पांच पक्षियों का झुंड यहां पर पहुंचा है। इस पक्षी को देखकर वन्य जीवकर्मी काफी खुश हैं। इसके अलावा कॉमन क्रेन, क्रेटर फ्लेमिगो, कॉमन कूट,स्पॉट बिल्ड डक, नोब बिल्ड डक, स्पून बिल पक्षी हजारों की संख्या में पहुंचे हैं। इन सभी पक्षियों ने पिछले दस दिनों में ही यहां पर आकर डेरा जमाया है। ये पक्षी अगले साल फरवरी तक यहां पर रहेंगे। बर्ड सेंचुरी में लगभग 250 प्रजातियों के पक्षी आते हैं। स्थानीय पक्षियों के अलावा साइबेरिया, यूरोप और अफगानिस्तान से आने वाले पक्षियों को भी सेंचुरी में आसानी से देखा जा सकता है। इन्हें देखने के लिए अपने साथ बाइनोक्युलर (दूरबीन) लेकर आना बेहतर विकल्प रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *