बरोदा उपचुनाव : पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला भी करेंगे प्रचार

सोनीपत : बरोदा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी जोगेन्द्र मलिक का प्रचार करने के लिए पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों को उतारा है। पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला भी प्रचार के लिए हलके में आएंगे। इनेलो के प्रधान महासचिव और विधायक अभय सिंह चौटाला अपने दोनों बेटों अर्जुन और कर्ण चौटाला के साथ चुनाव प्रचार में कूदेंगे।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इनेलो ने अपने स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची दी है। इस सूची में सबसे ऊपर पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का नाम है। चौटाला परिवार से ही सुनैना चौटाला भी प्रचार करेंगी।
गोहाना उपमंडल और बरोदा हलका, जहां उपचुनाव हो रहा है, वहां से स्टार प्रचारकों की सूची में केवल डा. राम कुमार सैनी को स्थान मिला है, जो वर्ष 2000 में गोहाना से विधायक चुने गए थे।
बसपा से इनेलो में आए दिग्गज नेताओं में 4 नेताओं को इस सूची में स्थान मिला है। ये नेता प्रकाश भारती और नरेश सारन के साथ नरेन्द्र प्रजापति और छत्र सिंह कश्यप हैं। हरियाणा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, रोहतक के पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व आई.पी.एस. डा. महेन्द्र सिंह मलिक, पूर्व आई.ए.एस. राधे श्याम चौधरी और पूर्व एच.सी.एस. डा. सतबीर सिंह सैनी को भी स्टार प्रचारक के तौर पर इनेलो की सूची में शुमार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *