फरीदाबाद में महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ पुलिस वाला

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस ने एक अपने ही पुलिस कर्मचारी को एक महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस कर्मचारी एसपीओ है और एनआईटी 3 की पुलिस चौकी में तैनात है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने महिला थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसकी इस एसपीओ से जान-पहचान थी। एसपीओ उसके घर भी आता-जाता था। उसकी अक्सर फोन पर बात भी होती थी। धीरे-धीरे पहचान दोस्ती में बदल गई। कुछ दिनों पहले एसपीओ उसके घर आया और उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। बेसुध होने पर एसपीओ ने उसके साथ रेप कर दिया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला का पति और 16 वर्षीय बेटा उस समय घर पर ही थे। ऐसे में रेप के आरोप जांच के दायरे में है। इसी बीच एनआईटी के महिला थाने ने एसपीओ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और एसपीओ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *