चामुंडा देवी पहाड़ी मंदिर कोटा गांव में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

गुरुग्राम: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मानेसर से लगते कोटा खंडेवला गांव, तावड़ू के चामुंडा देवी पहाड़ी मंदिर पर कलश स्थापना के साथ ही मंत्रोचार के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा कोटा खंडेवला के शिव मंदिर से लेकर चामुंडा देवी पहाड़ी मंदिर तक निकाली गई जिसमें समाजसेवी धर्मपाल राठी पहलवान समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा का नेतृत्व चामुंडा देवी पहाड़ी मंदिर के स्वामी योगेश्वरानंद के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा।
कलश यात्रा में कोटा की महिलाएं माथे पर कलश लिए हुए व मां का जयकारा लगाते हुए चल रही थी। वहीं कुछ महिलाएं मां की भक्ति में लीन डीजे के साउंड पर थिरकते हुए चल रही थी। कलश यात्रा के बाद चामुंडा देवी पहाड़ी मंदिर पर देवी भागवत महापुराण शुरू हुआ जो नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान धर्मपाल राठी ने बताया कि मंदिर में नौ दिनों तक कथा का कार्यक्रम चलने के बाद 16 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोटा के इस गांव में महाराजा पृथ्वीराज के समय से ही मंदिर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि चामुंडा देवी मंदिर के निर्माण का कार्य 12 दिसम्बर से प्रारंभ किया जाएगा। धर्मपाल राठी ने बताया कि सरकार अगर ध्यान दे तो अरावली का यह पर्वतीय क्षेत्र पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित हो सकता है।
कलश यात्रा में धर्मपाल राठी पहलवान के अलावा चामुंडा देवी पहाड़ी मंदिर के स्वामी योगेश्वरानंद, एडवोकेट आर एन यादव, अनंग पाल राठी, लखपत, जय नारायण सुबेदार, प्रकाश, हीरा पंच, बलबीर शर्मा, निंदे पहलवान, सत्ते सरपंच, दयाराम सरपंच, हरि किशन सुबेदार, श्रीचंद मेंबर, भागमल मेंबर, देवेन्द्र फौजी, सज्जू ठीकेदार, कर्मवीर ठीकेदार, ओमपाल फौजी, जगमाल नंबरदार, वीर सिंह फौजी, महिपत पंच, धर्म प्रकाश, राम निवास, ब्रह्म प्रकाश, बलराज मेंबर, सुमेर नंबरदार, हुकुम सिंह, राजपाल पंच, गांधी, मेहरचंद, श्यामबीर राठी, देवीराम, महेन्द्र सिंह राठी समेत बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं शामिल थी।