ईब म्हारे जमालपुर का छोरा हर्षित यादव भी प्रो-कबडडी में जमावेगा रंग !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : चढगा रंग कसूता जब जमालपुरिये दिल्ली जावन लागे। बेजपी नेता भूपेंद्र यादव के केंद्र में मंत्री बनने के बाद जमालपुर के लिए एक बडी खुश खबरी और मिल गई है। गांव जमालपुर का छोरा एवं जिला पार्षद राव विजय पाल संटी का भतीजा हर्षित यादव ईब प्रो- कबडडी में रंग जमावे गा। हाल ही में प्रो कबडडी चैम्पियनशिप सिजन -8 के लिए 29 से 31 अगस्त को हुई निलामी में सलैक्सन में हर्षित यादव को गुजरात जेंटस टीम ने 10 लाख रुपये की बोली लगा कर सलक्ट किया है। हर्षित यादव के सलैक्सन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह। बधाईवालों का लगा तांता।
यह जानकारी हर्षित यादव ने प्रैसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रो कबडडी सिजन -8 चैम्पियनशीप दिसम्बर 2021 में देश के विभिन्न बडे शहरों में आयोजन होगा। उसका चनय गुजरात जेंटस प्रो कबडडी टीम में हुआ है। 29 से 31 अगस्त को मुम्बई में हुई निलामी में उनकी 10 लाख रुपए की बोली लगी है। उन्होंने बताया कि व इलाके के मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए अपने बेहतरीन प्रर्दशन पर ध्यान केंद्रीत करके अपने कोच की निंगरानी में अभ्यासरत है। परमात्मा और माता पिता के आर्शिवाद से आज वह इस मुकाम पर पहुंचे है। इससे पूर्व भी वह जिला, प्रदेश स्तर पर कबडडी प्रतियोगिताओं में अपने छाप छोड चुके है। उस बेतरीन प्रर्दशन के बलबूते पर ही उनका सलैक्सन हुआ है। वह प्रतियोगिता की तैयारी में जी जान से जुटा हुआ है। यह उसके जीवन का सुनेहरा अवसर है। जिसकों वह गंवाना नहीं चहाता है। वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर लाने का सपना संजोय हुए है। इलाके के लोगों का प्यार और अर्शिवाद इसी प्रकार मिलता रहा तो वह सपने साकार करने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे।