एडवोकेट रमन यादव के साथ हुई मंत्री भूपेंद्र यादव की बेटी की सगाई !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : केंद्र सरकार में पर्यावरण ,वन, जलवायु परिवर्तन एवं श्रम रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपनी ज्येष्ठ पुत्री एडवोकेट शोभा यादव का रिश्ता वजीराबाद डीएलएफ 5 निवासी राम कुमार यादव के पुत्र एडवोकेट रमन यादव के साथ तय कर दिया है। केंद्रीय मंत्री के पिता बाबू कदम सिंह ने विधिवत रुप से मंत्रो उच्चारण के साथ एडवोकेट रमन यादव को शुगुन के रुप में एक रुपया देकर रिस्ता पक्का किया है।
केंद्रीय मंत्री के चचेरे भाई अश्वनी धोलपोस ने बताया कि शोभा यादव व रमन यादव दोनों ही सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट है। सगाई की रस्म सादगी से वजीराबाद में एडवोकेट रमन यादव के घर मनाई गई। शादी की रस्म नम्बर 2021 में सम्मपन होगी। टीका समारोह में केंद्रीय मंत्री की बेटी प्रज्ञा राव राव, अश्वनी धोलपोस, ब्रिजेश यादव , राव सतापल सिंह जमालपुर, हेमंत यादव , राज बोहरा आदि शामिल हुए।