भाजपा किसान मोर्चा गुरूग्राम के कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : विरेन्द्र यादव चेयरमैन जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गुरूग्राम ने बताया कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात किसानों के साथ कार्यक्रम को किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 57 स्थानों पर लगभग दो हजार लोगों को जोडने व सुनने का कार्य किया। मोदी जी ने किसानो से संवाद करते हुए बताया कि सेव की खेती हिमाचल में होती थी अब मणीपुर के किसानो ने भी सेव की खेती शरू की है। किसानों ने परमपरागत खेती छोड़ कर बागवानी की तरफ बढना चाहिए।
मुकेश जेलदार जिला महामंत्री ने बताया कि किसान मोर्चो गुरूग्राम मण्डल अध्यक्ष मनीष यादव ने अपने गांव ढोरका मे मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया। जिस मे मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप मे विरेन्द्र यादव चेयरमैन जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे उनके साथ कर्मचन्द यादव जिला उपाध्यक्ष , पुजा शर्मा चन्दु महिला किसान संचालक महिला स्वयं सेवक संस्था , नरेश निमवाल , देविन्द्र नम्बरदार , सुभाष सरपंच , मनीष यादव मण्डल अध्यक्ष, राजेन्द्र यादव , बलबीर , धर्मपाल आदि सैकड़ों लोग मोजूद रहे।