पहले पति फिर रिश्तेदार ने भी दिया धोखा, बनाया हवस का शिकार !

अम्बाला : पहले पति ने मारा पीटा और फिर रिश्तेदार ने पूरा खर्च देने व शादी करने का सपना दिखाकर एक विवाहिता के साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में उसने भी धोखा दे दिया। आरोपित युवक ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जब उसने अपनी सहेली के घर में शरण ली तो युवक वहां भी पहुंच गया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होने के बाद विवाहिता ने सदर थाना पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी अंबाला के गांव कागवाल निवासी युवक के साथ 2016 में शादी हुई थी। इस शादी से दो साल को बेटा है। पति नशे का आदी और मारपीट करता था। इसी दौरान उसकी पति के रिश्तेदार से मुलाकात हुई। तब रिश्‍तेदार युवक ने कहा अगर तुम्हारा पति तंग करता है तो वह उसे अपने साथ रख सकता है। सारा खर्च भी देगा। इस तरह वह उसकी बातों पर विश्वास हो गया। एक दिन पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता के मुताबिक आरोपित अपने साथ कंगवाल से अंबाला अपनी बहन के घर ले आया। यहां वह आठ माह रही। इस दौरान विशाल उसे खर्च देता रहा। यहीं पर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आश्वासन दिया वह उसे अपने पास रखेगा और उसके पति से तलाक दिलवाकर शादी कर लेगा। इस तरह वह थोड़े-थोड़े दिन बाद आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर चला जाता था। जब युवक से शादी करने की बात कही तो वह टाल मटोल करने लगा और खर्च देना भी बंद कर दिया। आरोपित ने मारपीट कर उसे अपने घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पीड़िता अपनी सहेली के घर आ गई। मगर आरोपित वहां भी आ गया और मारपीट शुरू कर दी।