गुरुग्राम में मरीज बढे पर 15 हजार से अधिक को आज लगाया गया कोरोना टीका
गुरुग्राम: कोरोना टीकाकरण अभियान में मंगलवार को 15,036 लोगों को टीका लगाया गया। 148 केंद्रों पर 14 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने बताया कि टीका लगवाने में बुजुर्ग लोगों की संख्या अधिक रही। जिन्हें कोरोना टीका लगाया है वह सभी स्वस्थ हैं। जिला में 16 जनवरी से 30 मार्च तक 1,93,698 लोगों को टीका लगाया जा चुका।
डॉ यादव ने कहा कि अगर किसी ने कोरोना टीकाकरण के संबंध में जानकारी लेने के लिए फोन नंबर 7015663108 व 108 पर 24 घंटे फोन कर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय समय के दौरान 0124-2322412 पर सूचना प्राप्त की जा सकती है।
मंगलवार को 60 वर्ष आयु वर्ग के 9,804 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। इसमें 8,036 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों और 1,768 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में बनाए केंद्रों पर टीके लगवाए। 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 3,337 लोगों को कोरोना टीका लगाया। इसमें 2,969 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों और 368 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में बनाए केंद्रों पर टीके लगवाए। 687 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। 437 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों और 250 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में बनाए केंद्रों पर टीके लगवाए। 1208 फ्रंटलाइन कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। 1,048 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों और 160 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में बनाए केंद्रों पर टीके लगवाए।