पटौदी नगरपालिका ने हटाया अतिक्रमण

पटौदी (नरेश शर्मा) : शुक्रवार को पटौदी नगरपालिका द्वारा सामान्य अस्पताल के आस पास अवैध रूप से लगाए गए चाय स्टालों को अखाड़ फैंका गया। नगरपालिका की कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं आम लोगों का कथन था कि प्रशासन गरीब लोगों को परेशान कर रहा है जबकि बुहत से ऐसे लोग हैं पटौदी में जिन्होंने नपा की नाक के नीचे कब्जा किया हुआ है लेकिन उनका कुछ नहीं हो रहा है।
पटौदी उपमंडलीय अस्पताल के मुख्य दरवाजे के पास कुछ लोगों ने चाय और खाने पीने की वस्तुओं के खोखे लगाए हुए थे। कुछ माह से इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। नपा द्वारा इन लोगों यहां से अपने खोखे हटाने के लिए कहा गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा इसके कुछ ही देर बार नगरपालिका तोड़फोड़ दस्ता मौके पर पहुंचा और मौके से सभी खोखो को तोड़कर हटा दिया गया।
नगरपालिका प्रशासन कर्मचारियों ने मौके से खो खो के आलवा वहां पड़ा और सामान भी जब्त कर लिया गया और ट्रेक्टर में भरकर नगरपालिका भेज दिया गया। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार शहर में इस तरह के स्थाई अतिक्रमण को नही बख्शा जाएगा।