ताऊ ने किया 5 वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार !
गुरुग्राम : नूह के खंड तावडू के अंतर्गत एक गांव में ताऊ द्वारा 5 वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी ताऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि 23 फरवरी की रात करीब 10 बजे बड़ा भाई राहुल घर पर आया।
राहुल कुछ देर पास बैठा और उसके बाद 5 साल की लड़की को गोद में लेकर कमरे में ले गया। उन्होंने लड़की का ताऊ होने पर कोई शक भी नहीं किया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसके बाद राहुल ने रात में ही उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।