जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : इलाके के विकास की मुहिम का सर्मथन हर नागरिक का धर्म !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : उप मंडल फर्रुखनगर बनाने की मुहिम को लेकर चलाया जा रहे जन जागरण अभियान में जुडती कडी से कडी इलाके की उम्मीदों को मजबूत करता जा रहा है। अभियान की सफलता किसी महान यज्ञ के पूरे होने के समान होगी। जनप्रतिनिधियों द्वारा मुहिम के सर्मथन से सोने पर सुहागा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।
डा. मांगेराम पंवालिया जमालपुर, डा. पवन कुमार यादव, पम्मी चौहान महचाना, सविता घोषगढ, आनंद प्रकाश शर्मा, ईश्वर सिंह प्रजापति घोषगढ आदि का कहना है कि इलाके की उन्नति और विकास की मुहिम का सर्मथन करना प्रत्येक नागरिक का धर्म है। फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की जो मुहिम शुरु की है उससे इलाके के युवाओं का भविष्य तो जुडा ही है, साथ विकास के बंद पट भी खुलने के आसार हो जाएगें। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर इलाके के समींप रिलाइंस कम्पनी द्वारा वर्षों पुर्व खरीदी गई जमीन और उसमें बनते छोटे बडे उद्योगों के कारण तेजी से रिहायसी विस्तार हो रहा है। जिसके चलते सरकारी सेवाओं के लिए लोगों को दर दर ना भटनका पडे और एक ही छत के नीचे उनके सभी कार्य हो जाए। उप मंडल फर्रुखनगर क्षेत्र के लोगों की मांग नहीं बल्कि जरुरत हो गई है।
इलाके से चुने हुए जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई इलाके के सम्मान के हक में है। जिससे इलाके का प्रत्येक नागरिक उत्साहित है। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर खंड हर मायने में उप मंडल बनने योग्य है। इसके सम्मान की लडाई में सभी भागीदार है। अगर आवश्यकता पडी तो इलाके के लोग अपनी एकता का परिचय देने में पीछे नहीं हटेंगे। बडे से बडा बलिदान देने में गुरेज नही होगा। इलाके के बच्चे बच्चे में उप मंडल की मुहिम को लेकर पूरा जोश है। सभी के दिलों की चाहत है कि सरकार फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा प्रदान करे। सरकार को ज्ञापन देने का दौर निर्बाध गति से जारी रहेगा।