शादी के 9 दिन बाद ही रफूचक्कर हुई दुल्हन, तलाश में भटक रहा दूल्हा !

भिवानी : भिवानी में एक युवक की शादी उत्तर प्रदेश की युवती के साथ सात जन्म की रस्मो कसमों के साथ हुई थीं लेकिन नव विवाहिता 9 दिनों में ही छोड़ कर फरार हो गई। अब दूल्हे राजा अपनी दुल्हन की तलाश में भटक रहे है।
पुलिस के मुताबिक कृष्णा कालोनी निवासी राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुगल सराय की रहने वाली पूजा माथुर के साथ उसकी शादी हुई थी। दोनों ने सात फेरों के बंधन में बंधते हुए सात जन्म तक साथ रहने का प्रण लिया, लेकिन यह प्रण नौ दिन भी नहीं चल पाया। 21 फरवरी 2021 को वह ससुपाल से बिना बताए लापता हो गई। राजकुमार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। अब थक हार कर उसने घटना की शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।