जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : तभी खुलेंगे विकास के द्वार !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : विश्वपटल पर साईबर सिटी के नाम से विख्यात जिला गुरुग्राम का हिस्सा होने के बावजूद फर्रुखनगर इलाका आजादी के बाद भी मुख्यधारा से वंचित है। इलाके के लोग अपने हक हकूक की लडाई लडते आ रहे है। लोगों को मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए भी 25 से 30 किलों मीटर का लम्बर सफर तह करना पड़ रहा है। बावजूद इसके भी समस्या जस की तस रहती है। फर्रुखनगर इलाके को उप मंडल का दर्जा मिलने के बाद ही न केवल विकास को गति मिलेगी बल्कि युवाओं को रोजगार मिलेंगे तथा एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा।
सैनी सभा के पूर्व अध्यक्ष हुकम चंद सैनी, तनय यादव, हेमराज किन्हा तिरपडी, सुरेश शर्मा सैहदपुर, इंद्रसिंह सैनी, मनीष बंसल, ललीत महचाना आदि ने बताया कि किसी भी इलाके का समुचित विकास जब तक नहीं हो सकता जब तक उसको ओहदा या दर्जा नहीं मिलता है। यही कारण फर्रुखनगर जैसे ऐतिहासिक इलाके के लोगों के साथ हो रहा है।
अगर फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा वर्षों पहले मिल जाता तो आज यह इलाका साईबर सिटी का दिल कहलाता । यहां के लोगों को रोजगार की तलाश में किसी अन्य स्थानों पर न तो जाना पड़ता बल्कि पलायन भी नहीं करना पड़ता। उप मंडल का दर्जा मिलना इलाके के लिए किसी भी वरदान से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इलाके के सांसद, विधायकों द्वारा फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने के लिए पैरवी करना अपने आप में बहुत बडा निर्णय है। शायद ही किसी हल्के में ऐसा हुआ हो। इसके लिए तीनों जनप्रतिनिधि बधाई के पात्र है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इलाके की जनता व जन प्रतिनिधियों की दमदार पैरवी से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर पर अवश्य प्रभाव पडेगा। उन्होंने कहा कि इलाके की जनता सभी की अभारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उप मंडल बनने के लिए फर्रुखनगर इलाका हर नजरिये से अपना हक रखने में सक्षम है। सरकार को इलाके के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को अमलीजामा पहना कर फर्रुखनगर को उप मंडल घोषित कर देना चाहिए। तभी यहां विकास के पट खुल सकते है।