जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : राजा सूरजमल की ऐतिहासिक नगरी फर्रुखनगर को चाहिए खोया हुआ सम्मान !

  

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : मुगल बादशाह अहमद अली की किले बंदी को नेस्तनाबूद करके 1757 में फर्रुखनगर पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करके 7 वर्ष तक हिंदूत्व का परचम फहराने वाले प्रथम हिंदू सम्राट राजा सूरजमल की ऐतिहासिक नगरी फर्रुखनगर वैभवशाली गौरव के बावजूद भी राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेल रही है। हिंदुत्व की बात करने वाली बीजेपी सरकार में भी इलाके का गौरव नहीं बढ़ पाया है। क्षेत्रवासी पिछले दो दशक से फर्रुखनगर को उप मंडल की मांग करते आ रहे है लेकिन हिंदूओं के शासन में ही उनके हाथ खाली है। जिसके चलते क्षेत्रवासी काफी नाखुश है। विधायक ,सांसद के द्वारा फर्रुखनगर को उप मंडल की दमदार पैरवी ही फर्रुखनगर को खोया हुआ सम्मान प्रदान कर सकती है। इलाके की जनता पूरी निष्टा से इस मुहिम को सफल बनाने में कंधे से कंधा मिला कर प्रहरी की भांति खडी है।

चौधरी धर्मपाल पातली, धर्मेंद्र सहरावत मांकडौला, औम प्रकाश यादव , ब्रजेश, महेश, राव बलजीत सिंह, विशाल, योगेश, दीपक, किशोर आदि का कहना है कि फर्रुखनगर शहर का उदय 17वीं ईश्वी में हुआ था। फरुखनगर रियासत के नवाब अहमद अली खान के दिल्ली की गद्दी पर विराजमान रहे बादशाहों से मधुर संबंध थे। इस कारण मुगल काल में उनका अहम स्थान था। दुश्मनों की निगाहों के चलते सेना को हमेशा सर्तक रहना पड़ता था। 1757 में भरतपुर के राजा हिंदू सम्राट सूरजमल ने फरुखनगर पर आक्रमण कर इसे जीत लिया था और इस पर लगभग सात साल तक शासन किया था। बाद में मुगल दरबार के बजीरे आजम गाजीउद्दीन के दखल के बाद राजा सूरजमल ने फिर से नवाब फौजदार खा को सौंप दिया था। फर्रुखनगर रियासत के रणबाकुरों ने अंग्रेजी हकूमत का जमकर विरोध किया और देश को आजाद कराने में पूरी विरता के जंग लडी और सहादत भी दी। इलाके को दुशमनों की नजर से बचाने के लिए विशालकाय चार दीवारी, भीमकाय पांच दरवाजे, लकडी के दरवाजों पर लोहे के असंख्य कुश, बादशाह के रहने के लिए बने शीश महल, बेगम के नहाने के लिए बनाई गई विशाल बावडी आज भी फर्रुखनगर की प्राचीनता और गौरवशाली इतिहास की गवाह बन कर चिला चिला कर इलाके के सम्मान की पुकार कर रही है।
इतना वैभव होने के बावजूद हिंदु सम्राट राजा सूरजमल की नगरी को सरकार द्वारा अभी तक उप मंडल का दर्जा नहीं दिया गया है। वर्षों से चली आ रही उपेक्षा को दूर करने और फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने के लिए इलाके की जनता पूरे उत्साह के साथ मुहिम को सफल बनाने में जुटे हुए है। उन्होंने बताया कि इलाके की जनता ने इस बार ठान लिया है कि फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाकर ही दम लेंगे। इसके लिए वह बडे से बडा बलिदान देने से भी पिछे नहीं हटेंगे। अगर जरुरत पड़ी तो आंदौलन, रेल , सड़क मार्ग जाम, भूख हडताल से भी गुरेज नहीं करेंगे। सरकार को चाहिए की वह फर्रुखनगर को उप मंडल का ताज पहना कर इलाके की जनता को तौहफा दे।